{"_id":"61d088a64d04cd6f4b05a758","slug":"governance-will-test-preparations-to-deal-with-omicron-firozabad-news-agr519848287","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी परखेेगा शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी परखेेगा शासन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कोरोना के नए वैैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार सुहागनगरी पर मंडरा रहा है। यदि ओमिक्रॉन की सुहागनगरी में लहर आती है तो स्वास्थ्य विभाग कितना समक्ष है इसकी तैयारियों को परखने के लिए तीन और चार जनवरी को मॉकड्रिल रखा जाएगा। यह मॉकड्रिल विस्तार से होगा। इसमें सैंपल लेने से लेकर मरीज को घर से लाने और अस्पताल में भर्ती कराने तक का अभ्यास किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन को जाएगी।
मॉकड्रिल के दिन पहले 10 लोगों का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद कंट्रोल रूम से टीमों को मरीज की जानकारी जाएगी। टीमें तुरंत सक्रिय होंगी और मरीज के घर का पता लगाकर उन्हें अस्पताल लाकर भर्ती कराया जाएगा। ऑक्सीजन और वेंटिलेटर संचालन का अभ्यास भी स्टाफ को कराया जाएगा। शासन से मॉकड्रिल कराने के लिए जारी आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्लानिंग बनानी शुरू कर दी है।
विदेश से आए दो और लोग
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बरकरार है। विदेश से आने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दो और लोग कुवैत से सुहागनगरी में आए हैं। हाल में ही 150 से ज्यादा लोग विदेश से सुहागनगरी में आए थे। विदेश से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
तैयारी कर रहे
तीन और चार जनवरी को मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल विस्तार से कराया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, कोरोना को लेकर हमारी टीमें भी सक्रिय हैं। -डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ