फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Got drunk cop , arrested

नशे में मिला सिपाही, गिरफ्तार किया

Sun, 15 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 15 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
 एएसपी नगर राकेश पांडेय को शनिवार की रात पुलिस पिकेट की चेकिंग के दौरान नगला बरी चौराहे पर एक सिपाही नशे की हालत में मिला। इस सिपाही का मेडिकल कराने एवं उसके खिलाफ अभियोग दर्ज करके जेल भेजने के निर्देश एसओ को दिए। उसके निलंबन की संस्तुति की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राकेश पांडेय शनिवार को रात्रि नौ बजे पुलिस पिकेट चेकिंग करने को निकले। वह जिला मुख्यालय दबरई से चेकिंग करते हुए आसफाबाद होते हुए जैसे ही नगला बरी चौराहे पर पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही दिनेश कुमार नशे में मिला। एएसपी ने सिपाही को फटकार लगाते हुए एसओ रसूलपुर को बुला लिया। उसका मेडिकल कराने तथा अभियोग दर्ज करके जेल भेजने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रसूलपुर ने कहा कि सिपाही दिनेश कुमार का मेडिकल कराने के साथ उसके खिलाफ अभियोग दर्ज करके जेल भेजने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि उसके निलंबन करने की संस्तुति की गई है। एएसपी राकेश पांडेय ने कहा कि टूंडला थाने तक भी पिकेट की चेकिंग की गई थी। जो सिपाही नशे की हालात अथवा ड्यूटी में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ निलंबन करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed