{"_id":"583b1eb64f1c1b5e290884e8","slug":"got-cash-from-an-atm-the-money-people-trse","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से नहीं मिला कैश, पैसे को तरसे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से नहीं मिला कैश, पैसे को तरसे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रुपये की तंगी अब हर किसी को आसने लगी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये की तंगी अब हर किसी को आसने लगी है। दुकान हो, घर हो या फिर चौपाल। जहां भी चार लोग इकट्ठे होते हैं, चर्चा रहती है कि आखिर कब तक चलेंगेे ऐसे दिन? छुट्टी के दिन बैंके बंद थीं, उपभोक्ता रुपये लेने के लिए एटीएम के चक्कर लगाते रहे। शहर के किसी भी एटीएम पर रूपये नहीं मिले।
शहर के अधिकांश एटीएम पर नौ नवंबर से रुपये नहीं डाले गए हैं। एटीएम नहीं खुले तो कई दुकानदारों ने बाहर कब्जा जमा लिया है। अपने सामान को सजाने लगे हैं। कोटला चुंगी के निकट एक्सिस बैंक के एटीएम का शटर बंद था। बाहर बराबर के ही होटल का सामान रखा था। इधर, कैलाश नगर के निकट बीओआई के एटीएम के लोग चक्कर लगा रहे थे, लेकिन एटीएम में कैश नहीं था। एसबीआई मुख्य शाखा, पीएनबी, स्टेशन रोड स्थित कैनरा बैंक, यश बैंक, आईसीआई बैंक, आंध्रा बैंक में के एटीएम पर ताले लगे हुए थे। एचडीएफसी बैंक के एटीएम नहीं चल रहे ।