{"_id":"67894a3bef4bb2b7720d5f60","slug":"goods-worth-lakhs-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-an-empty-house-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-140962-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खाली मकान का ताला तोड़कर लाखों की चाेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खाली मकान का ताला तोड़कर लाखों की चाेरी
Thu, 16 Jan 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। वनखंडेश्वर रोड पर एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित मकान स्वामी द्वारा थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी गई।
नगर सिरसागंज में कौरारा रोड स्थित वनखंडेश्वर मार्ग का है जहां के रहने बाले सोनू कुमार के मकान में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से 10 हजार की नकदी और इनवर्टर की बैटरी सहित सोने, चांदी के आभूषण ले गए। मकान स्वामी सोनू ने बताया वह अपनी पत्नी के साथ अपने मकान का ताला लगाकर मकर संक्रांति त्योहार मनाने के लिए अपने गांव खटुआमई गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर बीती रात उसके मकान में घुस गए। उसने बताया चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लाॅक तोड़ते हुए उसमें रखे आभूषण और नकदी तथा इनवर्टर की बैटरी चोरी कर ली और फरार हो गए।
जब बृहस्पतिवार सुबह वह लोग गांव से लौट कर आए तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था। साथ ही कमरे में रखी अलमारी का लाॅक भी टूटा था जिसमें रखे सोने के आभूषण व नकदी गायब थे। इसके बाद पीड़ित मकान स्वामी सोनू ने सिरसागंज थाने में घटना की तहरीर दी गई।