फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in shop due to short circuit in Firozabad

Firozabad: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 09 Apr 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

एटा में एक दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुआं निकलते देख लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उपलब्ध साधनों से लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  

विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in shop due to short circuit in Firozabad
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख आस पास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। लोगों के प्रयास से आग को बुझाया गया। दुकान स्वामी का कहना है कि आग लगने से करीब चार लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

धुआं और पटें देख जमा हो गए लोग

पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली है। थाना जसराना के एटा रोड़ पर मोहल्ला लोधपुरा निवासी रामनाथ लोधी जनरल स्टोर की दुकान करते हैं। रविवार की सुबह उनकी दुकान से निकल रहे धुआं एवं आग की लपटों को देख लोगों ने सूचना रामनाथ को दी। दुकान में आग लगने की सूचना पर रामनाथ अपने बेटे के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

लाखों रुपये का सामान जलकर राख

कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझने पर लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान रामनाथ लोधी ने बताया बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट से संभवत: उसकी दुकान में आग लगी है। उसने बताया कि आग की वजह से दुकान में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed