फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Good news: First smart road will be ready in 20 days

खुशखबरी : पहली स्मार्ट रोड 20 दिन में हो जाएगी तैयार

Tue, 21 May 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Good news: First smart road will be ready in 20 days
फिरोजाबाद। करीब सवा साल से स्मार्ट रोड के इंतजार में परेशानियां झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। महज 15 से 20 दिन में स्मार्ट रोड पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बिजली के खंभे शिफ्टिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद सड़कों पर तारों का मकड़जाल नहीं दिखाई देगा। स्मार्ट रोड के लिए दोनों ओर बिजली की केबल, पाइप आदि डालने के लिए डक्ट, पैदल चलने के लिए फुटपाथ और डिवाइडर बनकर तैयार है। लैंप टाइप स्ट्रीट लाइट इसकी सुंदरता को चार चांद लगा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 90 फीसदी काम लगभग पूरा हो चुका है।जैन मंदिर से माल गोदाम तक बनने वाली स्मार्ट सिटी की पहली स्मार्ट सड़क पर अब परेशानी सामना नहीं करना पड़ेगा। स्मार्ट सड़क पर काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। श्रमिकों की संख्या को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया गया है। इससे कम समय में कार्य को पूरा किया जा सके। स्मार्ट रोड पर विद्युत ट्रांसफाॅर्मर शिफ्ट करने की प्रकिया पूरी कर दी गई है। गांधी पार्क से स्टेशन तक ओवर हेडलाइन डिशमेंटल करने के साथ ही सोमवार से गांधी पार्क चौराहे से रेलवे स्टेशन तक के सभी बिजली के खंभे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अगले एक से दो दिन में बिजली के तारों को भूमिगत कर दिए जाएंगे। आरएमयू व पैनल को भी लगाया जा रहा है। मेयर कामिनी राठौर ने बताया कि स्मार्ट रोड का काम तेजी से चल रहा है, जल्द ही निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन




33 केवीए के आरएमयू से शहरवासियों को होगा लाभ
आसफाबाद से 33 केवीए की बिजली शहर में आ रही है। इससे गांधी पार्क व सुहागनगर बिजलीघर को सप्लाई मिलती है। किसी भी साइड में दिक्कत आने पर आसफाबाद से लाइट बंद की जाती है। इससे गांधी पार्क बिजली घर से चलने वाला क्षेत्र व सुहागनगर बिजली घर से चलने वाला क्षेत्र पूरा बंद कर दिया जाता है। लेकिन रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) के लग जाने के बाद यदि गांधी पार्क साइड में कोई दिक्कत आएगी तो सुहागनगर बिजली का क्षेत्र एरिया में विद्युत कटौती नहीं होगी। यदि सुहागनगर एरिया में कोई दिक्कत आएगी तो गांधी पार्क बिजली घर से जुड़े क्षेत्र में आपूर्ति जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed