फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   God entrusted the safety of banks , get off sirens

भगवान भरोसे बैंकों की सुरक्षा, बंद मिले सायरन

Fri, 27 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
God entrusted the safety of banks , get off sirens
शुक्रवार दोपहर लखनऊ में हुई लूट की सनसनीखेज घटना के बाद जिले के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग की तो बैंक में लगे सायरन बंद मिले। जो सुरक्षाकर्मी तैनात थे वह गपशप करते दिखे।
विज्ञापन

लखनऊ के बालूगंज स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में लूट की वारदात के दौरान बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जिले की बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एसपी पीयूष श्रीवास्तव के आदेश पर थानेदार बैंकों की जांच पड़ताल को निकले तो किसी बैंक में लगा सायरन खराब मिला तो कहीं सुरक्षाकर्मी गपशप करते दिखे। बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची पुलिस को चौकीदार बैंक कर्मचारियों के साथ वार्ता करता दिखाई दिया, तो बैंक का सायरन खराब था। इस पर कोतवाल उत्तर ने चौकीदार को फटकार लगाते हुए सायरन बंद होने की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके साथ ही अन्य बैंकों को चैक करने पहुंची पुलिस को वहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे दिखाई दी। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों की भी पुलिस ने तलाशी ली और उन्हें सचेत रहने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed