फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goat's milk near 1500 hundred, the price of coconut water also increased

बकरी का दूध 1500 सौ के पास, नारियल पानी के भी बढ़े दाम

Mon, 13 Sep 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goat's milk near 1500 hundred, the price of coconut water also increased
रफ़रोजाबाद ! कोटला चुंगी चौराहा स्थित एक दुकान से मच्छरदानी की खरीददारी करते लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहानगरीं में डेंगू के डंक ने एकाएक बकरी का दूध, नारियल का पानी और कीवी के दामों में इजाफा कर दिया है। इन दिनों सुहागनगरी में बकरी का दूध 1500 रुपये लीटर तक बिक रहा है। वहीं नारियल पानी चालीस से पचास रुपये और एक कीवी 30 से 40 रुपये तक बेची जा रही है। इसका प्रमुख कारण चिकित्सकों द्वारा प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए नारियल पानी, कीवी और बकरी का दूध का सेवन करने की सलाह देना है। बकरी के दूध के लिए तो लोग दूर दराज तक पहुंच रहे हैं। हालांकि डेंगू से पहले बकरी का दूध महज 50 रुपये लीटर तक आसानी से मिल जाता था।
विज्ञापन

कोरोना के बाद डेंगू-वायरल के प्रकोप से सुहागनगरी में त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रतिदिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोग चिकित्सकों से सलाह लेकर स्वयं को स्वस्थ रखने की कोशिश कर रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह पर बकरी का दूध, नारियल पानी और कीवी का खूब सेवन किया जा रहा है। यही कारण है कि दिनों तीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही डेंगू और वायरल फीवर के बीच बाजार में मच्व्छरदानी के साथ ऑडोमास की डिमांड भी तेजी के साथ बढ़ी है। आम दिनों में सौ रुपये से लेकर 150 रुपये में मिलने वाली मच्छरदानी के दाम इन दिनों दौ सौ रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। वहीं ऑडोमास की बिक्री में तेजी से इजाफा होने से दुकानदार डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बदल दिया अपना कारोबार
ठेल लगाकर सब्जी और फेरी लगाकर बच्चों के कपड़े बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों ने डेंगू और वायरल फीवर के बीच अपना कारोबार बदल दिया है। रामनगर निवासी राजेश कुमार अभी तक फेरी लगाकर बच्चों के कपड़े बेचा करते थे लेकिन अब ठेल लगाकर नारियल पानी बेचते नजर आ रहे हैं। राजेश का कहना है कि डेंगू और वायरल फीवर के बीच दुकानदारी कम होने से परिवार के भरण पोषण में दिक्कत आ रही थी। वहीं अब नारियल की डिमांड अधिक होने से प्रतिदिन पांच सौ से छह सौ रुपये की कमाई हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed