फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Glass cutting artisans went on strike, agreed to increase wages by Rs 250

Firozabad News: हड़ताल पर गए ग्लास कटाई कारीगर, 250 रुपये मेहनताना बढ़ाने पर माने

Sat, 20 Apr 2024 07:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 20 Apr 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Glass cutting artisans went on strike, agreed to increase wages by Rs 250
- माउथ ब्लोइंग कारखानों में सुबह की शिफ्ट में कामकाज रहा प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शनिवार को शहर के माउथ ब्लोइंग कारखानों में ग्लास कटाई कारीगरों ने अचानक हड़ताल कर दी। कारीगरों की हड़ताल के चलते कारखानों में कामबंदी के हालत उत्पन्न हो गए। जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुए श्रम विभाग के अफसरों ने दोनों पक्षों के मध्य वार्ता आयोजित करा प्रति अड्डा 250 रुपये की बढोतरी की मांग स्वीकार करते हुए हड़ताल समाप्त करा दी। इसके बाद माउथ ब्लोइंग कारखानों में कामकाज सुचारू हो गया।

शनिवार की सुबह काम को पहुंचे ग्लास कटाई कारीगरों ने अचानक हड़ताल कर दी। कटाई कारीगरों की हड़ताल के बाद शहर के एक दर्जन माउथ ब्लोइंग कारखानों सीताराम ग्लास, रचना ग्लास, हाईलाइट, विशेष ग्लास एवं पायोनियर ग्लास में उत्पादन का पहिया थम गया। वहीं माउथ ब्लोइंग कारखानों में हड़ताल की भनक जैसे ही श्रम विभाग को हुए विभागीय अफसर सक्रिय हो गए। सहायक श्रमायुक्त की पहल पर कारखानेदार एवं कई ग्लास कटाई श्रमिक लेबर कॉलोनी स्थित कार्यालय पहुंच गए। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद ग्लास कटाई श्रमिक प्रति अड्डा 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटने काे राजी हो गए। माउथ ब्लोइंग ग्लास इंडस्ट्रीज संचालक एवं उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीरियल कॉपरेटिव सोसायटी अभिषेक मित्तल चंचल के मुताबिक ग्लास कटाई कारीगरों को अब संशोधित दर 5400 रुपये प्रति अड्डा के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हुई समझौता वार्ता के दौरान कई कारखानेदार एवं श्रमिक मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान शहर के कारखानों में सुबह की शिफ्ट में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed