{"_id":"677addf15130ba0c0d01dd50","slug":"glass-artisans-get-a-chance-to-participate-in-delhi-expo-mart-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-140300-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच हस्तशिल्पियों को दिल्ली एक्सपो मार्ट में प्रतिभाग का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच हस्तशिल्पियों को दिल्ली एक्सपो मार्ट में प्रतिभाग का मौका
Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिल्ली के द्वारिका सेक्टर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में फिरोजाबाद के कांच हस्तशिल्पी भी प्रतिभाग करेंगे। उद्योग विभाग के अनुसार व्यापार मेले में अच्छी संख्या में आर्डर मिलने की उम्मीद हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान वाले इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट के चतुर्थ संस्करण 9 से 11 जनवरी के मध्य दिल्ली के द्वारिका सेक्टर में होगा। व्यापार मेले में देश-विदेश की 7500 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग को मंजूरी दी है। सहायक प्रबंधक उद्योग संदीप कुमार के मुताबिक मेला में प्रतिभाग के इच्छुक कांच हस्तशिल्पी व उद्यमियों को अच्छे आर्डर मिलने व स्टॉल पर ही फुटकर बिक्री के भरपूर अवसर हैं। सहायक प्रबंधक के अनुसार इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट प्रतिभाग के इच्छुक विभाग से संपर्क सूत्र प्राप्त कर सकते हैं।