फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   girl students showed talent to decorate rangoli

आकर्षक रंगोली सजा छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 24 Sep 2016 01:22 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 24 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
girl students showed talent to decorate  rangoli
आकर्षक रंगोली सजाकर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा - फोटो : Amar Ujala
- सेवा सप्ताह के अंतर्गत हुई रंगोली प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षा कैंप का आयोजन
विज्ञापन


जायंट्स ग्रुप द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। वहीं गौशाला में गायों को हरा चारा वितरित किया गया।
जायट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा रहना रोड स्थित पं. जगदीश प्रसाद उपाध्याय बालिका विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष आरती शर्मा, मधु गर्ग ने कहा कि छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में जोधाबाई ग्रुप प्रथम, रानी चेनम्मा द्वितीय, मीराबाई ग्रुप तृतीय तथा दुर्गावती ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

मौके पर अध्यक्ष आरती शर्मा, मधु शर्मा, नित्या उपाध्याय, सौम्या चौहान, आरती शर्मा, कांता गंभीर, बीना चौहान, सीमा अग्रवाल, रेनू अरोरा मौजूद रहीं। जायंट्स ग्रुप ऑफ फीरोजाबाद द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला में एक स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगवाया गया, जिसमें डा. चरन सरन द्वारा 150 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया गया तथा दवा वितरित की गई। छात्र-छात्राओं को चिकनगुनिया, डेंगू से बचने के उपाय बताए गए। मौके पर डा. अशोक खुराना, राष्ट्रदीप सिंह, प्रमोद प्रेमी, अमोल गुप्ता, मनोज जैन, पराग शर्मा, हरिओम अरोरा मौजूद थे। जायंट्स ग्रुप द्वारा सुहाग नगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा वितरित किया गया। राष्ट्रदीप सिंह, पराग शर्मा, राजकुमार कृष्णानी, केशव मयानी, मनीष अलंकार, सुनील अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed