फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl raped by threatening video viral

Firozabad News: युवती को वीडियो वायरल की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Thu, 08 Jun 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Girl raped by threatening video viral
सिरसागंज। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम एलमपुर में एक रिश्तेदार ने युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं परिवारीजनों को जब इस पूरे मामले के बारे में पता चला तो उन लोगों ने थाना सिरसागंज में दो आरोपियों के खिलाफ नामदर्ज मामला दर्ज करा दिया है। एलमपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि संजय उसका रिश्तेदार है और उसके घर पर संजय का आना जाना था। इसी दौरान संजय ने युवती का नहाते समय का वीडियो बना लिया और उस वीडियो को दिखाकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने विरोध करने का प्रयास किया तो संजय ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं दो मई को जब संजय अपने रिश्तेदार सचिन ल निवासी जुगरामऊ थाना दतावली जिला इटावा को साथ लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती को संवध बनाने के लिये ब्लैकमेल करने लगा। इसी दौरान उसके घर वालों को मामले का पता चला तो परिवार के सभी लोगों ने संजय से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई। लेकिन संजय नही माना और युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वहीं परिवार की मान मर्यादा भंग होने पर युवती के परिवारीजनों ने थाना सिरसागंज में संजय और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed