{"_id":"6851923b516017e3340afe3d","slug":"girl-objectionable-photos-shared-on-instagram-by-accused-youngman-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक काॅल पर अजनबी से दोस्ती...फिर युवती को अकेले में बुलाया, किया ऐसा कांड; भाभी और बहन के भी उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक काॅल पर अजनबी से दोस्ती...फिर युवती को अकेले में बुलाया, किया ऐसा कांड; भाभी और बहन के भी उड़े होश
Tue, 17 Jun 2025 09:35 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:35 PM IST
सार
गलती से लगा एक काॅल युवती के लिए मुसीबत बन गया। युवक ने बातों में फंसाकर युवती से दोस्ती कर ली। उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाया। इस दाैरान उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के युवक ने मोबाइल पर युवती को बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली। आरोपी ने एक काॅलेज के पास युवती को बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह युवती का फोन लेकर भाग गया। इसके साथ ही आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसके फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील बातें लिखते हुए फोटो वायरल कर दिए। युवती के भाई ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव की युवती का दो साल पहले गलती से गाजियाबाद के मोदी नगर निवासी युवक देव के मोबाइल पर गलती से कॉल लग गया था। युवक ने युवती के मोबाइल पर कॉल करते हुए उसे अपने बातों में फंसाकर दोस्ती कर ली।
ये भी पढ़ें- UP: देश में 10 स्थानों पर HC बेंच को लेकर विचार...आगरा के लिए खुशखबरी, कानून मंत्री ने कही ये बड़ी बात

साथ ही उसने 28 फरवरी 2025 को मिलने के लिए युवती को शिकोहाबाद स्थित एक काॅलेज के पास बुलाया। उसने सुनसान जगह ले जाकर युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया।
आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर युवती के फोटो के साथ अश्लील कमेंट डालकर वायरल कर दिए। युवती के भाई ने आरोपी से फोटो हटाने के लिए कहा तो उसने एक लाख रुपये की मांग कर दी। साथ ही युवती की भाभी व चचेरी बहन के फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।
युवती के भाई ने आरोपी युवक देव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
युवती के भाई ने आरोपी युवक देव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।