फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High Court Bench can be established in Agra Law Minister gave these indications

UP: देश में 10 स्थानों पर HC बेंच को लेकर विचार...आगरा के लिए खुशखबरी, कानून मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Tue, 17 Jun 2025 09:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 17 Jun 2025 09:17 PM IST
सार

सांसद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कानून मंत्री से मुलाकात की।  इस दाैरान कानून मंत्री ने कहा कि देश में 10 स्थानों पर उच्च न्यायालय की बेंच बनाने पर विचार चल रहा है। जिसमें आगरा का भी नाम है। 

विज्ञापन
High Court Bench can be established in Agra Law Minister gave these indications
कानून मंत्री से मुलाकात के दाैरान अधिवक्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हाईकोर्ट बेंच की मांग लेकर मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल से मिला। कानून मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यूपी में एक भी बेंच बनी, तो आगरा में ही बनेगी।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल की तरफ से आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद शुक्ला ने जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की सिफारिशों को लागू करने सहित आगरा में खंडपीठ होने की उपयोगिता पर अपना पक्ष रखा। साथ ही सांसद नवीन जैन और शिव मंगल सिंह तोमर के दिए समर्थन पत्र दिए। कानून मंत्री ने कहा कि देश में 10 स्थानों पर उच्च न्यायालय की बेंच बनाने पर विचार चल रहा है। जिसमें आगरा का भी नाम है। आगरा के साथ बेंच के मामले में अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन

 

आगरा बार एसोसिएशन की तरफ से कानून मंत्री को एक ज्ञापन व जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट की प्रति भी दी। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि यदि आगरा में बेंच बनती है, तो कई जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 

प्रतिनिधि मंडल में आगरा बार के अध्यक्ष सुभाष परमार, सचिव विनोद शुक्ला, प्रो.अरविंद मिश्रा, अरुण सोलंकी, मनीष शर्मा, यूनाइटेड बार के सचिव अनूप कुमार शर्मा, आंबेडकर बार के सचिव अर्जुन सिंह, जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, दुर्ग विजय सिंह भैया, देवेंद्र धाकरे, बृजराज सिंह परमार, सर्वेश कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र रावत, हेमेंद्र शर्मा, डॉ. अजीत कुमार सिंह आदि रहे। 

ये भी पढ़ें-UP: जाको राखे साइयां...आकाशीय बिजली गिरने से छह बकरियां मरीं, जल गया पेड़; 12 साल के लड़के को खरोंच तक न आई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed