फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Girl kidnapped and gang-raped, case filed, two arrested

Firozabad News: बच्ची को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2023 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and gang-raped, case filed, two arrested
फिरोजाबाद। स्कूल के बाहर से अगवा की गई ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। दो आरोपियों को रसूलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रसूलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली ढाई साल की बालिका न्यू ईयर की पार्टी में रविवार को क्षेत्र के एक स्कूल में गई थी। यहां से उसको दो युवक अगवाकर ले गए थे। पुलिस के साथ परिजन बच्ची को तलाश करते हुए बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला दया के जंगल में पहुंचे, तो यहां दो आरोपी बच्ची को निवस्त्र करने के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस थाने ले आई। यहां उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू व अरविंद निवासी बरकतपुर थाना रसूलपुर बताया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed