फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gifts - tickets will no longer run in the money: Jain

तोहफे - टिकट में पैसे अब नहीं चलेंगे : जैन

Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gifts - tickets will no longer run in the money: Jain
युवा सम्मेलन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अनिल जैन ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन से समाज में एक संदेश जाता है। यूपी की जनता सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन चाहती है।
विज्ञापन

रविवार को पालीवाल आडीटोरियम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. जैन ने कहा कि सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि ये सरकार गरीबों के लिए हैं। गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के हित के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं। सपा पर वार करते हुए कहा कि सरकार में चाचा-भतीजों में लड़ाई खजाने को लेकर है। बसपा सुप्रीमो का नाम लिए बिना कहा जन्मदिन पर तोहफे और टिकट में पैसे अब नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बसपा के पाषाण एवं सपा का काला युग अब समाप्त होगा। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि समूचा प्रदेश अपराधों से तंग है। वह ऐसी सरकार से निजात चाहता है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सबका विकास भाजपा कर सकती है। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक मनोज राघव ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कटाक्ष किया। क्षेत्रीय सह संयोजक मनीष गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, महेंद्र बंसल, सुमन चतुर्वेदी, नानक चंद्र अग्रवाल,नमन बंसल, पिंकी चक व देवेश भारद्वाज ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता भाजयुमो के महानगर संयोजक अंकित तिवारी, संचालन मुकुल शुक्ला ने किया। राधेश्याम यादव, दुष्यंत तिवारी, प्रदीप यादव, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, अनिल भारद्वाज, सुरेंद्र राठौर मौजूद रहे। शिवचरन भारती ने राष्ट्रीय महासचिव को पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी, सह संयोजक विकास पालीवाल  ने 21 किलोग्राम वजनी माला पहनाई, गदा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब बेटियों की शादी के लिए दिए चांदी के मुकुट
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अनिल जैन, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रो.एसपी सिंह बघेल, नगर विधायक मनीष असीजा को स्वागत में चांदी के पहनाए गए। तीनों ने यह मुकुट गरीब बेटियों की शादी के लिए देने की घोषणा की।



बाक्स--
चुनाव में जुट जाएं भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन का फीरोजाबाद जाते समय टूंडला में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप है। देश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री वही कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने की अपील की। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष बनवारी लाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर, पुष्पेन्द्र गुप्ता, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार, अविनाश भोले, राजीव गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, शिवसिंह चक, देवेश भारद्वाज, नीलकमल यादव, शेर सिंह राजपूत आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed