{"_id":"64a18f9ae8a4329a6602df26","slug":"gharati-and-barati-clashed-over-amount-of-tribute-to-maulvi-in-firozabad-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: मौलवी को नजराना देने की रकम पर भिड़े घराती व बराती, जमकर चले लात-घूंसे; दूल्हे के भाई सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: मौलवी को नजराना देने की रकम पर भिड़े घराती व बराती, जमकर चले लात-घूंसे; दूल्हे के भाई सहित तीन घायल
Sun, 02 Jul 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 08:24 PM IST
सार
फिरोजाबाद में मौलवी को नजराना देने की रकम पर घराती व बराती भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान दूल्हे के भाई सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना रामगढ़, फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में निकाह पढ़वाने वाले मौलवी को दी गई नजराने की रकम को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। निकाह वाले घर में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र की शनिवार रात की है। यहां निरोज खां निवासी दिहुली, थाना जसराना अपने बड़े बेटे गुड्डू अली की बरात लेकर थाना क्षेत्र के ही मोहल्ला नूरनगर आकाशबाड़ी रोड आए थे। रस्म अदायगी के बाद सभी बराती खाना खा रहे थे। इसी बीच निकाह पढ़वाने वाले मौलवी को नजराने की रकम देने के मुद्दे पर निरोज खान और लड़की पक्ष के शमशेर खां में वाद विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
विज्ञापन
दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान दूल्हा का छोटा भाई समीर, भांजा ताजिब खान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट व उत्पात मचाने वाले लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल समीर एवं ताजिब खान के अलावा खाना परोसते समय घायल एक अन्य युवक को अस्पताल पहुंचाया।