फिरोजाबाद। आमजन को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छ विरासत अभियान के तहत नगर निगम ने जैन मंदिर पर पतंग उत्सव और खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
पतंग उत्सव के दौरान शहर के प्रमुख लोगों ने सूखा और गीला कूड़ा के उचित निस्तारण के लिए आमजन को जागरूक किया। महापौर नूतन राठौर की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने जैन मंदिर तिराहे से सुभाष तिराहा, बस स्टैंड, गांधी पार्क से वापस होते हुये जैन मंदिर तक स्वच्छता रैली निकाली।
स्वच्छता की शपथ एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर नीतेश अग्रवाल जैन, सीमा रानी निमेष ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में जेडएसओ संदीप भार्गव, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविंद भारती, राकेश कुमार, दिनेशपाल सिंह, विपन पांडेय एवं शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।