फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   garmi,44 digree celcious

गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, पारा 44 डिग्री

Fri, 29 Apr 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
garmi,44 digree celcious
गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, पारा 44 डिग्री
विज्ञापन

तन झुलसा रहे लू के थपेड़े, सड़कों पर निकला दूभर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गर्मी ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चार साल बाद शुक्रवार को पारा सर्वाधिक 44 डिग्री रहा। गर्म हवा से तन झुलस रहा है।
गत चार दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं।
शुक्रवार को भी सुहाग नगरी में तन को झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। दोपहर करीब एक बजे से लेकर शाम करीब साढे़ चार बजे तक मौसम विभाग के पैमाने पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चार मई तक इसी तरह भीषण गर्मी व तेज धूप निकलने की आशंका जताई है। तन झुलसा देने वाली गर्मी के कारण शहर के बाजारों से लेकर सड़कों पर आवागमन प्रभावित होने के साथ ही लोगों का निकलना दूभर हो गया है। भीषण गर्मी के कारण पशु-पक्षियों का हाल बेहाल है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार चार मई तक गर्मी के साथ गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

वर्ष अप्रैल माह में तापमान
2018 38 डिग्री सेल्सियस
2019 36 डिग्री सेल्सियस
2020 40 डिग्री सेल्सियस
2021 39 डिग्री सेल्सियस
2022 44 डिग्री सेल्सियस
पिछले कई सालों की अपेक्षा इस बार अप्रैल में तापमान ज्यादा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2020 में कुछ दिन तेज गर्मी प्रकोप रहा। बाकी वर्षों में वर्तमान साल जैसी गर्मी नहीं पड़ी। गर्मी और लू का प्रकोप पूरे सप्ताह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविकांत सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed