फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gareeb rath

गरीब रथ से कटा युवक, 20 मिनट बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा ट्रैक

Tue, 19 Nov 2019 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
gareeb rath
फिरोजाबाद। चंद्रवार गेट और पैमेश्वर गेट के बीच रेलवे लाइन पर दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली गरीब रथ सुपर फास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके चलते करीब 20 मिनट तक डाउन लाइन बाधित रही। ट्रैक बाधित होने के कारण तीन राजधानियों को भी बीच ट्रैक पर रोका गया।
विज्ञापन

गरीब रथ करीब पौने सात बजे फिरोजाबाद स्टेशन को पास करते हुए चंद्रवार गेट और पैमेश्वरगेट के बीच पहुंची। तभी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गरीब रथ के चालक ने घटना की जानकारी सहायक स्टेशन मास्टर विकास कुमार दी। रेलवे टैेक पर शव पड़ा होने की सूचना पर कानपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को यथास्थान पर रोक दिया गया। इस बीच दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली राजधानी को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। वहीं नई दिल्ली से सियालदाह राजधानी को लेबर कालोनी फाटक के समीप और दिल्ली से रांची जाने वाली राजधानी को हिरनगांव पर रोका गया। हादसे के चलते कई अन्य सुपर फास्ट ट्रेनें भी बाधित रही। सहायक स्टेशन मास्टर विकास कुमार का कहना है कि रन ओवर होने के कारण सात बजे से 7.20 बजे तक ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed