{"_id":"6175977f05f8814c3f0510d8","slug":"garbage-increased-on-the-streets-of-the-city-on-the-festival-firozabad-news-agr5125968132","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर शहर की सड़कों पर बढ़ गया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर शहर की सड़कों पर बढ़ गया कूड़ा
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! रसूलपुर क्षेत्र में गलियों से निकालकर सड़क पर डाला गया कूड़ा और लगा कूड़े का ढेर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दिवाली के मद्देनजर घरों में सफाई अभियान शुरू हो गया है। ऐसे में इन दिनों आम दिनों की अपेक्षा शहर में 67 मीट्रिक टन कूड़ा ज्यादा निकल रहा है। नगर निगम दोपहर बाद भी सड़कों से कूड़े का उठान नहीं कर पा रहा है। निगम की लापरवाही के कारण करवाचौथ पर सुहागनगरी की सड़कें कूड़े के ढेर से पटी नजर आईं। हालांकि कुछ दिन पूर्व मेयर नूतन राठौर व नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बैठक में समय से कूड़ा उठान के निर्देश दिए थे।
नगर निगम के 70 वार्डों में करीब आठ लाख की आबादी रहती है। शहर के वार्डों से आम दिनों में 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है लेकिन अब दिवाली की सफाई के मद्देनजर घरों से निकलने वाले कूड़े की क्षमता बढ़ गई है। विभागीय अफसरों की मानें तो शहर में इस समय 350 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। इस कूड़े को दो शिफ्टों में उठाकर चनौरा स्थित खत्ताघर में डंप किया जा रहा है लेकिन करवाचौथ जैसे त्योहार पर नगर निगम की सफाई व्यवस्था चौपट नजर आई।
नगला बरी चौराहा से सैलई चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे तक कूड़े के ढेर लगे रहे। नालबंद चौराहा के समीप लगने वाले चूड़ी बाजार में भी दोपहर दो बजे तक कूड़ा नहीं उठ सका था। रसूलपुर डांक बंगला के सामने भी कूड़ा पड़ा था। बजरिया, दुली चौराहा, मोहल्ला हुसैन चौराहा के साथ अन्य स्थानों पर बने डलाबघरों से समय से कूड़ा न उठने के कारण लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हकीकत जानने के लिए अपर नगर आयुक्त संतोष यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से सफाई कर्मचारियों की सूची तलब की है।
आम दिनों में 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। त्योहार पर लगभग 350 सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। इसे उठाने के लिए दो शिफ्टों में काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही अतिरिक्त वाहनों को लगाया गया है।
दलवीर सिंह जेडएसओ नगर निगम