{"_id":"66119f6fb0540e74cf0a41b4","slug":"garbage-fire-on-roadside-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-121874-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क किनारे कूड़े में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क किनारे कूड़े में लगी आग
Sun, 07 Apr 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर शनिवार दोपहर किनारे पड़े गए कूड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं को देख पास ही गेहूं की फसल में आग लगने की संभावना से किसान दहशत में आ गए। किसान की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सड़क किनारे पालिका परिषद द्वारा शहर का कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के ढेर में शनिवार दोपहर दो बजे करीब अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठते देख किसानों ने आसपास खेतों में खड़ी व कटी पड़ी गेहूं व जौ की फसल में आग लगने की आशंका पर दौड़ लगा दी। मौके पर पहुंचे किसान विमल शर्मा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर, धुएं के चलते वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव बसई निवासी किसान रामअवतार शर्मा ने बताया है कि नगर पालिका कर्मचारी नगर का कूड़ा रात्रि में सड़क किनारे पटक जाते हैं। इस कूड़े में राहगीरों द्वारा बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगी है।