फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gangster Pramod Kumar's property worth over Rs 34 lakh seized

Firozabad News: गैंगस्टर प्रमोद कुमार की 34 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

Wed, 05 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gangster Pramod Kumar's property worth over Rs 34 lakh seized
गैंगस्टर प्रमोद कुमार की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : गैंगस्टर प्रमोद कुमार की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। स्रोतः पुलिस
मक्खनपुर। थाना पुलिस ने गैंगस्टर प्रमोद कुमार की 34 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को बुधवार को कुर्क किया।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया व उनकी टीम ने कुख्यात गैंगस्टर और गैंगलीडर प्रमोद कुमार निवासी नगला बड़ा मिर्जा, थाना रामगढ़ की अवैध रूप से अर्जित 34 लाख 25 हजार 72 की चल/अचल संपत्ति को कुर्क किया। गैंगस्टर प्रमोद कुमार एक आदतन अपराधी है, जिस पर मारपीट, दहेज हत्या, गाली गलौज, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, चोरी, और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि प्रमोद कुमार ने अपने आपराधिक कृत्यों से यह अवैध संपत्ति अर्जित की थी। कुर्क की गई संपत्ति 34,25,072.84 रुपये की आकी गई है। यह संपत्ति गैंगस्टर की पत्नी संजू के नाम पर दर्ज थी। इसमें मौजा दीदामई, रैपुरा और बुढ़रई में आवासीय प्लॉट और अर्द्ध-निर्मित भूखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed