फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gangster injured in Rasulpur police encounter

Firozabad News: रसूलपुर पुलिस की मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल

Thu, 13 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gangster injured in Rasulpur police encounter
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने बुधवार देर रात एक गैंगस्टर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि थाना रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार बरकतपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहन चेकिंग बुधवार रात को कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बरकतपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति है, जिसके पास चोरी की मोटर साइकिल है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी। संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखते ही पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल हुए अभियुक्त की पहचान रामकुमार उर्फ रामू निवासी माली की बगिया एलानी नगर आसफाबाद, थाना रसूलपुर के तौर पर हुई है। उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रामकुमार उर्फ रामू एक शातिर अपराधी है, उसके विरुद्ध थाना उत्तर में चोरी और गैंगस्टर अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed