फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ganga Dussehra: bath in Yamuna worship

गंगा दशहरा : यमुना में स्नान कर की पूजा अर्चना

Tue, 14 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 14 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: bath in Yamuna worship
गंगा दशहरा : यमुना में स्नान कर की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में गंगा दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। यमुना नदी में स्नान के साथ पूजा अर्चना की। घरों पर पूजापाठ के साथ पकवानों का आनंद लिया। शाम को छतों से पतंगबाजी का आनंद लिया। काफी संख्या में लोग राजघाट में गंगा स्नान करने तथा सोरोंघाट पहुंचे। शिकोहाबाद स्थित भूड़ा नहर तथा टूंडला में यमुना नदी में स्नान किया।
विज्ञापन


लोगों ने गंगा दशहरा पर्व की तैयारी एक दिन पूर्व ही तैयारी कर ली थी। मंगलवार को तड़के चार बजे से यमुना नदी में स्नान करने को काफी संख्या में लोग पहुंचे। यमुना नदी में स्नान करने के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। सुबह से शुरू हुआ स्नान करने सिलसिला पूर्वाह्न 11 बजे तक चलता रहा। यमुना नदी में पानी काफी कम होने के कारण युवा बाइकों से फर्राटा भरते नजर आए। इधर यमुना किनारे स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ प्रसाद का वितरण किया गया गया। स्वर्गाश्रम जीर्णोद्धार समिति के साथ ही कई सामाजिक संगठनों की ओर से पानी की प्याऊ, शर्बत, शिकंजी का वितरण किया गया। इधर शहर में घरों में तड़के स्नान के साथ पूजा अर्चना की गई। घरों पर पकवान बनाने के साथ बाजार से जलेबी, खरबूजा, तरबूज एवं आम का आनंद लिया। पतंगबाजी का क्रम शाम को धूप कम होते ही शुरू हो गया। मकानों की छतों पर पतंगबाजी करते युवक, युवतियों के साथ बच्चे दिखाई दिए। एक दूसरे की पतंग काटने पर युवकों ने खूब जश्न मनाया।
विज्ञापन


कम दिखाई दिया तरबूज
गंगा दशहरा के मौके पर बाजार में तरबूज काफी कम दिखाई दी। तरबूज के ढेर बाजार में सजे दिखाई देते थे। लेकिन इस बार तरबूज सिर्फ यमुना की ओर जाने वाले मार्ग पर ही दिखाई दिया। वह भी 50-60 रुपया का पांच किलो।
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक बंदी ने उत्साह किया दोगुना
साप्ताहिक बंदी होने के कारण त्योहार का उत्साह दोगुना हो गया। अधिकांश के परिवारीजन भी बच्चों के साथ आनंद उठाते दिखे।
जलेबी की दुकानों पर रही भीड़
दशहरा के दिन जलेबी की सर्वाधिक बिक्री होती है। हलवाइयों की दुकानों पर सर्वाधिक जलेबी की डिमांड रही। कई ठेल सजाने वालों ने अस्थाई दुकानें सजा रखीं थी। उन्होंने भी इस मौके का फायदा उठाया।


परंपरागत तरीके से मनाया गया गंगा दशहरा
टूंडला (ब्यूरो)। नगर में गंगा दशहरा पर्व परंपरागत तरीके से पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह यमुना में डुबकी लगायी तथा फल, मिठाइयां, वस्त्र आदि का दान-पुण्य किया। मंगलवार की अल सुबह जहां कुछ लोग सोरों गंगाघाट के लिए रवाना हुए तो वहीं ही नगर के सैकड़ों लोग यहां से 10 किलोमीटर दूर यमुना के अनवारा व रसूलाबाद घाट पहुंचकर लोगों ने यमुना नदी में डुबकी लगायी। इसके उपरांत यमुना घाट पर लगने वाले दशहरा मेले का लुफ्त लिया। लोगों ने मेले में घूमते हुए तरबूज, खरबूज व जलेबियों की खरीदारी की। इस अवसर पर लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन भी कराए।  दशहरा पर्व पर हिंदू घरों में महिलाओं, पुरुषों ने स्नानादि कर ब्राह्मणों व गरीब असहायों को तरबूज, खरबूज, शर्बत, आम, मिठाई व वस्त्रादि का दान किया। घरों पर पूजा-अर्चना के बाद तरबूज, खरबूज व जलेबी आदि का जमकर रसास्वादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed