{"_id":"684134c5e6caa8d226020abf","slug":"ganga-dussehra-16-year-old-boy-drowned-in-yamuna-dead-body-found-after-an-hour-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गंगा दशहरा पर हादसा...यमुना में डूब गया 16 साल का लड़का, एक घंटे बाद मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंगा दशहरा पर हादसा...यमुना में डूब गया 16 साल का लड़का, एक घंटे बाद मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 05 Jun 2025 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:40 AM IST
सार
परिवार के साथ यमुना स्नान करने गया किशोर डूब गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गंगादशहरा के अवसर पर स्नान करने आया किशोर यमुना में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो गई। लाश को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला गोकुल के रहने वाले निवास यादव का 16 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव यमुना स्नान के लिए गया था। थाना लाइनपार के नयाबांस के पास यमुना घाट पर रंजीत स्नान कर रहा था। उसी समय वो गहरे पानी में चला गया। पानी में फंसते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। रंजीत को बचाने के लिए कुछ लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक वो आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला।