फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ganesh chaturthi

प्रशासन की सख्ती के बीच मनाया गया गणेश उत्सव, प्रतिमाओं का विसर्जन

Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi
फिरोजाबाद। मंगलवार को सुहागनगरी में गणेश उत्सव की धूम रही। कोविड 19 के प्रतिबंधों के कारणों जुलूस और शोभायात्राएं नहीं निकाली गईं। इस बार अबीर गुलाल भी नहीं उड़ाया गया। गली-मोहल्लों से लोग जयकारे लगाते हुए गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाते हुए जरूर दिखे। इस बार प्रशासन ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कोई भी स्थान निर्धारित नहीं किया था। प्रतिमाओं का विसर्जन घरों में ही करने के निर्देश दिए थे। यमुना घाटों की ओर जाने वाले सभी रास्ते प्रशासन ने बंद कर दिए थे। प्रशासन की सख्ती के बीच लोगों ने आसपास के तालाब, खाली प्लाटों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के कारण यमुना के घाटों पर गणेश विसर्जन नहीं हो सका। लोगों ने सूफीशाह दरगाह के समीप बने तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। बिना किसी जुलूस के तालाब पर पहुंच रहे थे। लोग यमुना में गणेश विसर्जन को न पहुंचे इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पहले से ही कर दिए थे। सूफीशाह दरगाह के समीप पुलिस बल तैनात था। वहीं पसीने वाले हनुमान मंदिर स्थित घाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके चलते किसी को भी मंदिर नहीं जाने दिया गया। फतेहाबाद रोड होते ही शंकरपुर घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस मुस्तैद रही। गणेश प्रतिमा लेकर शंकरपुर घाट की ओर जा रहे लोगों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

मिट्टी नहीं सिल्वर की रखी गणेश प्रतिमा
मोहल्ला चौबान स्थित पीयूष अग्रवाल पिछले छह सालों से गणेश पंडाल सजाते आ रहे हैं। इस बार भी गणेश पंडाल सजाया, लेकिन इस बार पंडाल में मिट्टी की नहीं सिल्वर की गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। पीयूष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने गणेश प्रतिमा को स्नान कराने के साथ ही उनका दुपट्टा और मुकुट विसर्जन किया है। उनको घर पर ही पूजा के स्थान पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की नजर से बचने को कार से प्रतिमाएं लेकर पहुंचे लोग
प्रशासन की नजर से बचने के लिए गणेश प्रतिमाओं को कारों में रखकर लोग उनका विसर्जन करने शिकोहाबाद नहर के साथ कासगंज जिले में बहने वाली कछला गंगा जी पर पहुंचे। यहां विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। छिंगामल के बाग में रखी गई गणेश प्रतिमा का विसर्जन शिकोहाबाद नहर, कृष्णपाड़ा स्थित मंदिर में रखी प्रतिमा का विसर्जन कछला गंग नहर, सर्विस रोड स्थित घर संसार में विराजमान गणेश प्रतिमा का विसर्जन लालऊ तालाब और विभव नगर में रखी प्रतिमा का विसर्जन निजी तालाब में गड्ढा कराकर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed