{"_id":"d2d8f314da23ba9b321b0c2e7160ed29","slug":"gandhi-s-death-anniversary-tribute-to-sacrifice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर गांधीजी के त्याग को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर गांधीजी के त्याग को नमन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहर कांग्रेस कमेटी ने सादगीपूर्वक मनाई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। वहीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधीजी की पुण्यतिथि पर उनके त्याग और देश के प्रति बलिदान को नमन किया।
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बापूू ने देश पर बलिदान होने और अहिंसा से दुष्टों पर जीत का संदेश दिया। बापू का त्याग आज की पीढ़ी के लिए संदेश है। उनका सपना था कि गुलामी की जंजीरें तोड़कर देश खुली हवा में सांस ले, जिसे मरते दम तक उन्होंने पूरा किया। हाजी पटेल ने कहा कि बापू के बताए संदेशों पर चलकर ही देश उन्नति के मार्ग पर चल सकता है। इस दौरान कन्हैया तिवारी, प्रशांत तिवारी, उमाशंकर पचौरी, आदि मौजूद रहे। उधर, दूसरी ओर शहर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि राष्ट्रपिता को आज के दिन हमसे छीन लिया गया। प्रदेश सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद, अरशद कुरैशी, अजय शर्मा, नुरुलहुदा लाला राइन, संदीप तिवारी, आमिर अली, नौशाद कुरैशी, तंजीम अहमद, संजय चतुर्वेदी, महेश पिप्पल, संजय श्रोतिय, राधेश्याम बघेल, इकबाल उद्दीन, जावेद उमर, माया गुप्ता, मीना शंखवार, सुनीता शुक्ला, मधु शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अरशद कुरैशी की अध्यक्षता में इल्मा एजूकेशन स्कूल में महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में राशिद कुरैशी, राशिद खान, हारून, मोहम्मद फईम, सरफराज, सईद अंसारी मौजूद थे। इधर ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर निदेशिका अनुपम शर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य मदन मोहन गोस्वामी, साधना सिंह, मधु अग्रवाल के साथ शिक्षक-शिक्षकाओं व छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।