फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   gandhi jayanti

बापू और शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti
शिकोहाबाद डीपीएस में महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कोरोना गाइडलाइन के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं और तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर दाऊदयाल महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विनीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने बापू और एवं शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंजू गोयल ने किया। वहीं, एमजी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. निर्मला यादव ने विचार व्यक्त किए। कमला नेहरु चंद्रकुमारी जैन इंटर कॉलेज में जयंती को तंबाकू एवं धूम्रपान मुक्ति संकल्प दिवस के रूप में मनाया। वहीं, डीएवी इंटर कॉलेज में वेबिनार के माध्यम से जयंती मनाई गई। उधर, श्री गौरीशंकर इंटर कॉलेज और सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जयंती मनाई गई। ग्राम प्रधान, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर श्रमदान किया।
विज्ञापन

एनएसएस ने आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गांव बिहारीपुर में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें आत्मनिर्भर भारत बनाने की पहल की गई। अध्यक्षता सीएल जैन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ऊषा सिंह ने की। मुख्यअतिथि जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा थे। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी नवीन माहेश्वरी ने विचार रखे। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने किए आयोजन
फिरोजाबाद। गांधी जयंती के मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा गांधी पार्क स्थित बापू व शास्त्री मार्केट स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मेयर नूतन राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, रामनरेश कटारा, राधेश्याम यादव, मधुरिमा गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, सुरेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। श्री नारायण दिव्यांग सेवा समिति द्वारा गांधी जयंती को हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान रविकांत, राजू बघेल, संजेश कुमार, नेहा आदि मौजूद रहीं। जिला उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय जलेसर रोड पर जयंती मनाई गई। इस दौरान रविंद्र लाल तिवारी, कौशल किशोर उपाध्याय, कैलाश उपाध्याय, शीलमणि, मान सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।
मेयर और नगर आयुक्त ने किया माल्यार्पण
मेयर नूतन राठौर ने नगर निगम में ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पार्षदों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।

कस्बों में धूमधाम से मनाई गई जयंती
मक्खनपुर/कठफोरी/खैरगढ़। गांधी जयंती के मौके पर कोतवाली मक्खनपुर में थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह, मां महारानी जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ मनोज बघेल, थाना खैरगढ़ में थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने ध्वजारोहण किया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय खैरगढ़ में प्रधानाचार्य विजय आंनद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाथवंत में प्रधानाचार्य विजयराम, नारखी थाने में थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उधर, कठफोरी में आयोजित कार्यक्रम में कुशवाहा जिला सभा के जिला महामंत्री राजू सिंह कुशवाहा, नरेश कुमार शाक्य, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, कमलेश कुमार कुशवाहा, अजय प्रताप सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed