फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gambling raid, 17 arrested

जुआ के अड्डे पर छापा, 17 गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 10 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फीरोजाबाद। पुलिस ने चौबान मोहल्ला दुली में दबिश देकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। लाखों की नकदी, सोने के आभूषण और 17 मोबाइल फोन भी बरामद किए है। जुआ किराए का मकान लेकर जुआ चल रहा था। सरगना फरार है। 
रविवार को एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र के चौबान मोहल्ला दुली में नाल पर जुआ हो रहा था। दबिश में 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे दो लाख 19 हजार पांच सौ रुपये के साथ चार सोने की चेन, दो अंगूठी, 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जुआ कराने के लिए नेमीचंद्र जाटव ने मकान को किराए पर लिया था। नेमीचंद्र जाटव की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

पकड़े गए जुआरियों में इकबाल निवासी गालिबनगर रसूलपुर, संजय लाला कबीरनगर खेड़ा उत्तर, शिवकुमार, रजत निवासी बोधाश्रम रोड उत्तर, पप्पू यादव निवासी संतोषनगर उत्तर, सुखवीर निवासी महादेवनगर उत्तर, जमील निवासी कश्मीरीगेट रामगढ़, अरवाज निवासी नारायन नगर रामगढ़, वेदप्रकाश, बबलू गुप्ता, प्रवेंद्र कुमार, श्याम सिंह और राहुल निवासी करबला दक्षिण, शाहिद निवासी शीतल खां रसूलपुर, सुनील राठौर निवासी देवनगर व मोहम्मद लईक उर्फ गुड्डू निवासी शीशग्रान रसूलपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed