{"_id":"570be6724f1c1b2b464a6bfa","slug":"gambit-wrestlers-in-wrestling-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
ग्राम रेमजा में सोमवार को प्राचीन मेले का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। कुश्ती का शुभारंभ नारखी ब्लॉक प्रमुख डा. दिनेश यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर और फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेला हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं। मेले ही हमारी सभ्यता की पहचान हैं। इससे भाईचार और मेलजोल भी बढ़ता हैँ। पहली कुश्ती जलेसर के संजय पहलवान और फीरोजाबाद के पवन पहलवान के बीच हुई। मेला कमेटी ने साफा बांधकर और माला पहनाकर ब्लॉक प्रमुख डॉ. दिनेश यादव का स्वागत किया। इस दौरान सुनील बघेल प्रधान रेमजा, रामवीर सिंह यादव, राजेश दादा, मंगल सिंह प्रधान, रामकिशन यादव, नीरज जादौन, सुनहरी खां, कुलदीप यादव लाला, अरविंद यादव, सुग्रीव यादव, बंटू यादव प्रधान, दौजीराम यादव, डारन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन