फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Galla Market

गल्ला मंडी बंद: बाहर अनाज बेचने को मजबूर किसान

Thu, 24 Sep 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Galla Market
कोटला रोड गल्ला मंडी में आढ़तियों की हड़ताल के दौरान बंद पड़ी दुकान है और पसरा सन्नाटा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में आढ़तियों ने बृहस्पतिवार को भी कामकाज ठप रखा। इसके कारण मंडी में अनाज की बिक्री को आने वाले किसान लौट गए। किसान मंडी से बाहर अनाज बिक्री करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा दो प्रतिशत मंडी शुल्क वसूले जाने का आढ़तियों की ओर से विरोध किया जा रहा है। कोटला रोड नवीन मंडी स्थल पर बृहस्पतिवार को कामकाज को ठप रखा। आढ़त बंद होने के कारण किसान बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। आढ़तियों का कहना है कि दूसरे राज्यों की मंडियों में शुल्क नहीं लगने के कारण यहां का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। दो प्रतिशत मंडी शुल्क के साथ विकास शुल्क समाप्त होना चाहिए। आढ़तियों की बंदी के कारण ग्रामीण अंचल ने अनाज की बिक्री करने को आने वाले किसान मंडी से बाहर बिक्री करने को मजबूर हैं। कुछ सौदा करके बाहर ही पैसा दे रहे हैं। मांग करने वालों में मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता बॉबी, शिवदत्त गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, उमेशचंद्र गुप्ता, जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू गुप्ता, राधारमन शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन

सब्जी एवं फल मंडी पर नहीं दिखा असर
फिरोजाबाद। गल्ला मंडी के आढ़तियों के विरोध का फल एवं सब्जी मंडी पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। बृहस्पतिवार को सुबह फल एवं सब्जी मंडी की आढ़तें खुली रहीं। किसान यहां सब्जी की बिक्री करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed