फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gale said on June 13 joint survey of the technical team

गेल की तकनीकी टीम 13 जून को करेगी संयुक्त सर्वे 

Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gale said on June 13 joint survey of the technical team
बैठक
 हाईवे पर संचालित एक दर्जन इकाइयों को गैस उपलब्ध कराने की संभावना के मद्देनजर सर्वे के संबंध में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गेल, उद्योग विभाग के अफसरों के साथ उद्यमियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में 13 जून को गेल अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ संयुक्त सर्वे कराने पर सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन

बता दें कि गोपाल आश्रम से रसूलपुर थाने तक संचालित एक दर्जन इकाइयों को गैस देने से गेल ने हाथ खड़े कर दिए हैं। गेल ने इसका कारण हाईवे के नीचे पाइपलाइन दबने के कारण उसका मेंटीनेंस न हो पाना बताया है। गेल ने इन इकाइयों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। इधर, 30 जून को इन सभी एक दर्जन इकाइयों का अनुबंध भी समाप्त हो रहा है। उद्यमी सभी काम छोड़कर विभागों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सोमवार को नगर आयुक्त रामऔतार रमन की अध्यक्षता में गेल, उद्योग विभाग के अफसरों के साथ उद्यमियों ने सर्वे के संबंध में वार्ता की। उद्यमियों ने कहा कि गेल द्वारा साठ फुटा रोड, जो काफी चौड़ा है, से नई पाइप लाइन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा सकती है। फैक्ट्रियों के लिए जाने वाला रास्ता भी काफी चौड़ा है, जहां कोई घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आसानी से पहुंच सकती है। उद्यमियों ने डीएम के निर्देशानुसार गेल की तकनीकी टीम के साथ संयुक्त सर्वे कराने की मांग उठाई। उद्यमियों की मांग पर गेल के अफसरों ने आश्वासन दिया कि 13 जून को गेल तकनीकी टीम पूरी तैयारी के साथ संयुक्त सर्वे करेगी। इस पर उद्यमियों ने भी सहमति जताई। बैठक में नगर आयुक्त रामऔतार रमन, गेल के मुख्य प्रबंधक संजय दीक्षित, वरिष्ठ प्रबंधक एके बेंदले, प्रभारी उपायुक्त उद्योग अजलेश कुमार, आरके पाठक, सौभाग्य शर्मा, इशरत अली, शाकिब एवं  अन्य उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed