फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Funka Bodhasrm of transformers, water crisis deepens

बोधाश्रम का फुंका ट्रांसफार्मर, पेयजल संकट गहराया

Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Funka Bodhasrm of transformers, water crisis deepens
transfarmer - फोटो : demo

विज्ञापन
बोधाश्रम रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट रहा। विद्युत और पेयजल संकट को लेकर जनता में आक्रोश है।
बोधाश्रम रोड पर रखा हुआ ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह तेज धमाके के साथ फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना क्षेत्रीय जनता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली आपूर्ति के अभाव में क्षेत्र में स्थापित नलकूप भी नहीं चल सके। इससे घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। ट्रांसफार्मर न बदलने पर रविवार को लोगों ने मामले की शिकायत डीएम कार्यालय में दर्ज कराई। बोधाश्रम निवासी ठा. मोहन सिंह और अमित गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से बोधाश्रम, तिलक नगर और सुभाष कालोनी में शनिवार सुबह से बिजली और पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। निगम को सूचना देने के बावजूद एक भी टैंकर तक नहीं भेजा गया। पूरे क्षेत्र में सभी लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। रोष व्यक्त करने वालों में अशोक भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप पाठक, विकास पालीवाल, विकास चौहान, पिंटू गुप्ता, उत्तम सिंह, अंकुर शर्मा, प्रदीप ठाकुर, विजेंद्र शर्मा आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन



स्टोर में उपलब्ध नहीं है ट्रांसफार्मर
एसएन बिजलीघर के जेई एके वर्मा ने कहा कि बोधाश्रम रोड पर रखा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण फुंक गया है। नया ट्रांसफार्मर लगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्टोर में 630 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण समस्या है। यदि क्षेत्रीय उपभोक्ता जगह उपलब्ध कराएं तो 400 और 250 केवीए के अलग-अलग दो ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे।         
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed