फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Full solidarity with the traders shout

एकजुटता के साथ व्यापारियों ने भरी हुंकार

Wed, 29 Jul 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 29 Jul 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
Full solidarity with the traders shout
फीरोजाबाद। व्यापारियों के सम्मेलन में शहर के उद्यमियों ने एकजुटता के साथ हुंकार भरी। उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों ने सड़कों पर उतर हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। राजनीति से प्रेरित कार्रवाई और करों के नाम पर हो रहे शोषण से नाराजगी जताई तो वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष समस्याएं रखकर निस्तारण की मांग की। कार्यक्रम में नई इकाई ने कार्यभार भी संभाला।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा फीरोजाबाद के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनके निर्देशन में जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता व महानगर अध्यक्ष महेश पूरन ने महानगर कमेटी व सभी बाजार समितियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा व्यापारियों के साथ अहित हुआ तो प्रदेश में आंदोलन होगा। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के नेतृत्व में आवाज बुलंद करेंगे। विधायक मनीष असीजा ने कहा महानगर के व्यापारियों का उत्पीड़न विद्युत विभाग के द्वारा सर्वाधिक किया जा रहा है। फीरोजाबाद नगर एवं व्यापारियों के उत्पीड़न की समस्याओं को वह विधानसभा में उठाएंगे। एमएलसी प्रत्याशी रहे डा. ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने कहा व्यापारी वर्ग अपनी शक्ति को पहचाने। अध्यक्षता कर रहे महेश पूरन ने कहा कि अन्याय के खिलाफ हम सभी एकजुट हैं। महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि करों के नाम पर व्यापारियों का शोषण रोका जाए। महानगर इकाई में समूचे नगर के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व होगा। काम नहीं करने वाले अफसरों का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बीएस गुप्ता, महामंत्री अनिल मैनेजर, प्रदेश संगठन मंत्री मुनब्बर खान, पवन दीक्षित ने विचार रखे। संचालक महामंत्री अमित गुप्ता ने व्यापारी आयोग के गठन की मांग की। विजय टाइगर, सत्यवीर गुप्ता, नदीम अब्बासी, बैंकट मुरवारिया, केडी जाटव, सोमदत्त गुप्ता, किशन दद्दा, चंद्रभान गुप्ता, कौशल किशोर बॉबी, असलम परवेज, पवन गुप्ता थे।
विज्ञापन


अतिथियों का किया जोशीला स्वागत
व्यापारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता का महानगर इकाई की ओर से 51 किलोग्राम बजनी फूलमाला, चांदी का मुकुट पहनाकर एवं तलवार भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed