फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Full dress practice for Republic Day parade at Police Lines

Firozabad News: गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस लाइन में फुल ड्रेस अभ्यास

Sat, 24 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Full dress practice for Republic Day parade at Police Lines
गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत - फोटो : गणतंत्र दिवस के लिए पुलिस लाइन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में रिक्रूट आरक्षियों की टोली का नेतृत्व करते आरआई सुरेंद्र विक्रम सिंह। संवाद
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड की शनिवार को पुलिस लाइन के मैदान पर फुल ड्रेस ग्रांड रिहर्सल हुई। इसमें आर्म्स पुलिस के सूबेदार फकरे आलम को सांकेतिक मुख्य अतिथि बनाया गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित की निगरानी में ट्रैफिक, सिविल, पीएसी, आर्म्स पुलिस, महिला टोली व रिक्रूट आरक्षियों की टोली ने परेड की रिहर्सल करते हुए उनको परेड सलामी दी। साथ ही ध्वजारोहण की रिहर्सल की। इस दौरान साउंड आदि की व्यवस्थाओं को भी चेक किया गया। सभी अतिथियों के आगमन, उनके स्वागत भाषण, अध्यक्षता भाषण, समापन भाषण की भी रिहर्सल हुई। सभी तैयारियों को दुरुस्त पाया गया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम मिनट-टू-मिनट के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की बाधा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में न आए, इसको लेकर सभी प्रकार के कार्यक्रमों की तैयारियों पर ग्रैंड रिहर्सल हुई।
विज्ञापन




पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, सूची हो रही तैयार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा बेहतर सेवा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर इनकी सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को रविवार शाम को पुलिस महकमे की ओर से उजागर किया जाएगा। इधर, गृह मंत्रालय और डीजीपी कार्यालय की ओर से भी अभी मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी नहीं हुई है। इसके भी आज जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed