फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   froad

पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर खरीद का विवरण नहीं दे रहीं कई पंचायतें

Tue, 06 Oct 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
froad
फिरोजाबाद। कोविड-19 से बचाव और जागरूकता अभियान के दौरान खरीदे गए पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर के बारे में कई ग्राम पंचायतें खरीद का विवरण नहीं दे रहीं हैं। शासन स्तर से 15 दिन पहले मांगी गई रिपोर्ट अभी तक जिला पंचायत राज विभाग को नहीं सौंपी है। इससे जिले में चिकित्सीय उपकरणों की खरीदारी में अनियमितता बरतने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गत जुलाई-अगस्त के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया था। इस दौरान जागरूकता के लिए आशा कार्यकर्ताओं व पंचायत स्तरीय अधिकारियों को लगाया था। वहीं, उन्हें कोविड-19 संदिग्धों की जांच के लिए पल्स ऑक्सीमीटर एवं थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए थे। इसकी खरीद ग्राम पंचायतों स्तर से की गई थी। शासन द्वारा जिले में उक्त चिकित्सीय उपकरणों की खरीद की जांच कराने के निर्देशों के साथ डीएम को गत 15 सितंबर को पत्र जारी कर विवरण देने को कहा गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर खरीद के संबंध में शासन ने तीन बिंदुओं पर आधारित सूचना मांगी गई थी। रिपोर्ट संकलित की जा रही है। संकलन के उपरांत पता चलेगा कि किस ब्लॉक ने अभी सूचना प्रेषित नहीं की है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed