{"_id":"69386c4998b1153df50fed91","slug":"friendship-on-facebookfriend-from-england-turns-out-to-be-a-cyber-fraudster-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-162634-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फेसबुक पर दोस्ती...इंग्लैंड से आया दोस्त निकला साइबर ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फेसबुक पर दोस्ती...इंग्लैंड से आया दोस्त निकला साइबर ठग
Wed, 10 Dec 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई है। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया और उससे किस्तों में कुल 4 लाख 19 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से नगला नरायन जैतपुर, नारखी की रहने वाली पीड़िता विशुना ने बताया कि वह वर्तमान में नई बस्ती, नंदराम चौक गली-4 में रहती हैं। आरोप है कि 12 नवंबर को फेसबुक पर उनकी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। जिसने उनसे शादी करने का वादा किया। 14 नवंबर को आरोपी ने कॉल करके बताया कि वह इंग्लैंड से भारत आ रहा था। दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर डॉलर को रुपयों में बदलते समय उसके पैसे फंस गए हैं। आरोपी ने आर्थिक मदद मांगी और यह वादा किया कि वह घर पहुंचकर शादी करेगा और सारी रकम वापस कर देगा।
पीड़िता, विशुना ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गईं और लगातार चार दिनों तक कई किस्तों में उसे यूपीआई के माध्यम से पैसे भेजती रहीं। जिसमें 14 नवंबर से 17 नवंबर तक के बीच आरोपी ने 4.19 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।