फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friendship Day today: each one is important to Friend

फ्रेंडशिप-डे आज: हर एक फ्रेंड जरूरी होता है

Sat, 01 Aug 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
Friendship Day today: each one is important to Friend
फीरोजाबाद। अगस्त माह का पहला संडे! अर्थात आज का दिन दोस्ती के नाम होगा। टीनएजर्स में फ्रेंडशिप-डे को लेकर खात्सा उत्साह है। फ्रेंडशिप कुछ मजबूत बनाने के लिए आज का दिन खास है। अपनी दोस्ती को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने गिफ्ट गैलरियों से फ्रेंडशिप बैंड और उपहार खरीदे। दोस्तों ने धमाल मचाने के लिए खास प्लानिंग की है।
विज्ञापन

आज नगर में धूमधाम से फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। गिफ्ट गैलरियां फ्रेंडशिप-डे की थीम में नजर आईं। शनिवार को युवाओं की गिफ्ट गैलरियों पर भीड़ लगी रही। दुकानों पर तरह-तरह के फ्रेंडशिप बैंड युवाओं को लुभाते रहे। जर्किन से जड़े ब्रासलेट भी पसंद किए गए। दोस्ती में और मिठास घोलने के लिए युवाओं ने अपने दोस्तों की पसंद को देखते हुए उपहार भी खरीदे। द ग्रेट फ्रेंड्स जैसे शब्दों से लिखे हुए उपहार युवाओं की विशेष पसंद रहे। कॉफी मग, कैंडल स्टैंड, कुटेशन, चॉकलेट पैक  आदि को भी युवाओं ने उपहार के रूप में खरीदा। दुकानदार विकास शिवहरे ने बताया कि अधिकांशत: युवा फ्रेंडशिप बैंड ही खरीदते हैं। कुछ युवा खास दोस्तों के लिए उपहार खरीदना भी जरूरी समझते हैं।
विज्ञापन



कुछ-कुछ होता है फिल्म से बढ़ा था क्रेज
शाहरुख खान की फिल्म कुछ-कुछ होता है रिलीज होने के बाद फ्रेंडशिप-डे का युवाओं में क्रेज बढ़ा। तभी से युवा फ्रेंडशिप बैंड एवं उपहार देने को तवज्जो देने लगे। दुकानदारों की मानें तो अब धीरे-धीरे यह क्रेज कम होता जा रहा है। पिछली साल के मुकाबले इस साल दुकानदारी कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रहे चली शायरी
- दोस्तों की कमी को पहचाननते हैं हम, दुनिया के गमों को भी जानते हैं हम! आप जैसे दोस्तों का सहारा है तभी हंसकर जीना जानते हैं हम!!
- दोस्ती जिंदगी में रोशनी कर देती है। हर खुशी को दोगुनी कर देती है। कभी झूम के बरसती है बंजर दिल पे! कभी अमावस को चांदनी कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed