फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Freshly competition played divyanga

हौसले से प्रतियोगिता में खेले दिव्यांग

Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Freshly competition played divyanga
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में समेकित शिक्षा द्वारा तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शिकोहाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिदरखा में किया गया। दिव्यांग बच्चों ने भी हौसले के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एबीएसए विनोद कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेव मणि यादव, एबीआरसी अवधेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुर्सी दौड़, सुलेख, चित्रकला, ट्राई साइकिल रेस, रस्सकशी,  रंगोली प्रतियोगिता एवं हुनर पहचानो प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता में कुमारी स्वाती प्रथम, तनिष्का द्वितीय एवं वर्षा तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में राखी प्रथम, अंजू द्वितीय एवं मोहिनी तृतीय रही। संचालन अवधेश कौशिक ने किया। इस दौरान पीटीआई संजीव यादव, महेंद्र सिंह, धीरज, अनामिका शर्मा, प्रद्युम्न कुमार शर्मा, नवीन चतुर्वेदी, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed