{"_id":"69ea2f04637adad0000a3e85","slug":"free-grain-distribution-for-ration-cardholders-begins-today-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173213-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राशन कार्डधारकों को आज से शुरू होगा निशुल्क अनाज वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राशन कार्डधारकों को आज से शुरू होगा निशुल्क अनाज वितरण
Thu, 23 Apr 2026 08:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिले के लाखों कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। जिलापूर्ति अधिकारी ने खाद्यान्न के वितरण की तिथियां घोषित कर दी हैं। शासन के निर्देशानुसार 24 अप्रैल से 8 मई तक जिले की सभी उचित दर की दुकानों पर निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रत्येक कार्ड पर कुल 35 किलोग्राम (21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल) निशुल्क मिलेगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट (सदस्य) 5 किलोग्राम (3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल) निशुल्क मिलेगा। जो उपभोक्ता फिंगरप्रिंट न आने के कारण राशन नहीं ले पाते, उन्हें 8 मई को मोबाइल ओटीपी के जरिए खाद्यान्न दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी ने अपील की है कि सभी कार्डधारक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना राशन प्राप्त कर लें।