{"_id":"64c407110d01855b4b0c1766","slug":"fraud-of-one-and-a-half-crores-in-the-name-of-double-money-and-getting-maid-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-1527-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दोगुना पैसा करने व नौकनी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दोगुना पैसा करने व नौकनी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी
Fri, 28 Jul 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नौकरी दिलाने और दोगुना पैसा करने के साथ ही सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर शातिरों ने डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में पीड़िता ने 11 महिला व पुरुषों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
नगर के एमपी रोड निवासी विनीता गुप्ता के पड़ाेस की ही पूजा प्रजापति नवंबर 2019 में अपने पति विनोद, मामा राजेंद्र, मामी संध्या को लेकर उनके घर आई थी। उन्होंने श्रीसांई जन कल्याण न्यास समिति वाराणसी के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि उक्त समिति तीन साल में धन को दो गुना करती है। इसके साथ ही दो करोड़ रुपये साल जमा कराने पर सरकारी नौकरी दी जाती है। उक्त लोगों ने झांसे में लेकर कई महिलाओं को उक्त संस्था से जोड़ लिया। 29 नवंबर 2021 को फ्रेंचाइसी देकर टूंडला में कार्यालय खोला गया।
विज्ञापन
करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा कराने के बाद जब रुपये वापस नहीं किए गए तो उन्होंने काम करना बंद कर दिया और रुपये वापस मांगने को दबाव बनाया तो उक्त लोग 22 मार्च 2023 को कार्यालय बंद कर भाग गए। उनके पति दीपक गुप्ता 16 जुलाई को वाराणसी पैसे लेने गए तो उक्त लोगों ने पैसे देने से इंकार कर दिया और उन्हें मारपीट कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पूजा प्रजापति, विनोद कुमार चक्रवर्ती निवासी नई बस्ती एमपी रोड टूंडला, राजेंद्र प्रजापति, संध्या प्रजापति, निवासी ए-वन शिवपुरा कोटा शिवपुर वाराणसी, विवेक कुमार पांडे निवासी गांव सिकंदरपुर, वाराणसी, पायल शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, गौरव प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, शैलपांडे, ओमप्रकाश पांडे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पहले भी एक रिपोर्ट दर्ज हुई है।