{"_id":"5dc702498ebc3e5b4927867e","slug":"fraud-kiya-firozabad-news-agr414497266","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक को शातिर ने बैंक में लगाया सात हजार का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक को शातिर ने बैंक में लगाया सात हजार का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर की पंजाब नेशनल बैंक में एक शातिर ने सेवानिवृत्त शिक्षक को सात हजार रुपये से चूना लगा दिया। शिक्षक ने पुत्र वधु के इलाज के लएि 15 हजार रुपये बैंक से निकाले थे। आठ हजार रुपये नकली नोट बताकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शातिर आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मदावली निवासी लडडू गोपाल सारस्वत रिटायर्ड शिक्षक हैं। छह नवंबर को वह पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले और बैंक में ही गिनने लगे। इसी बीच उनके पास एक व्यक्ति पहुंचा और बोला कि आपके आधे नोट नकली हैं। उसने शिक्षक से नोट लेते हुए नकली नोट का बहाना करते हुए दिखाने लगा। नोट गिनते-गिनते 15 हजार रुपये में से सात हजार रुपये निकाल लिए तथा आठ हजार रुपये नकली बताते हुए उन्हें बदलने को कहा।
बुजुर्ग शिक्षक ने जब कैशियर को नोट देते हुए उन्हें नकली बताकर बदलने को कहा। जब कैशियर ने नोटों को देखकर कहा कि किसने कहा कि यह नकली हैं। शिक्षक ने पीछे ही उक्त युवक की ओर इशारा किया तो वह गायब था। शिक्षक ने जब नोट गिने तो उनमें से सात हजार रुपये कम थे। उन्होंने बताया कि रुपये उन्होंने पुत्र वधु रानी देवी के पैरालाइज होने पर इलाज के लिए निकाले थे। पुलिस से सीसीटीवी के आधार पर शातिर की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में शातिर आ गया है। जल्द ही पुलिस पकड़ में होगा।