फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fraud

ससुरालीजनों को नशीला पदार्थ खिला कर महिला बच्चे को लेकर हुई रफूचक्कर

Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
fraud
शिकोहाबाद। पति, सास और ससुर को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला रात में पांच साल के बच्चे और घर में रखे आभूषण-नकदी लेकर फरार हो गई। होश में आने पर पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। मामले में पीड़ित ने तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर के गांव नगला महाराम निवासी अजीत पुत्र विजय कुमार की शादी नौ साल पूर्व बरनाहल के गांव गोकुलपुर निवासी नैमा पुत्री श्यामवरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार रात नैमा ने पति अजीत, ससुर विजय और सास सुनीता को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन

इससे परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। इसके बाद नैमा बच्चे और घर में रखे आभूषण-नकदी लेकर फरार हो गई। शनिवार सुबह जगार होने पर अजीत को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी। मामले में अजीत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अजीत और उसके पिता विजय का मेडिकल कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed