{"_id":"65c66c5966b6c243d10463b2","slug":"fraud-case-registered-against-fake-pathology-operator-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-117538-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फर्जी पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फर्जी पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज
Fri, 09 Feb 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज
- एसीएमओ ने निरीक्षण के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट, सीएमओ कार्यालय में नहीं है लेखाजोखा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पिछले काफी समय से गैर पंजीकरण के संचालित हो रही पैथोलाॅजी के संचालक के खिलाफ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। एसीएमओ को निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थीं। उसके बाद सीएमओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आगे की कार्रवाई थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।
जिले में गैर पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों और पैथालॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 जनवरी को एसीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सरस्वती नगर गली नंबर चार स्थित सांई पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके थे। इसके साथ ही पैथालॉजी पर बायो मेडिकल बेस्ट की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। एसीएमओ ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की थी। सीएमओ डॉ. रामबदन राम के निर्देशन के बाद बृहस्पतिवार को संचालक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।