{"_id":"635ec21ce410630c203ef86c","slug":"fraud-case-filed-against-bank-manager-firozabad-news-agr5517436135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, ग्राहक के खाते से रकम निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बैंक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, ग्राहक के खाते से रकम निकालने का आरोप
Mon, 31 Oct 2022 03:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 03:59 PM IST
सार
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव थानूमई निवासी महिला ने इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाया था। उसमें रकम जमा की। इस खाते से पांच बार में रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिरोजाबाद में न्यायालय के आदेश पर थाना दक्षिण पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक की मुख्य शाखा सुहाग नगर के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव थानूमई निवासी बृजरानी का कहना है कि उसने 12 सितंबर 2014 को इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा शिकोहाबाद में खाता खुलवाया था। बैंक शाखा अब वर्तमान में फिरोजाबाद में मुख्य शाखा में मर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की गई तो बैंक प्रबंधक ने गुमराह करते हुए भगा दिया। दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सुहागनगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

खाते से पांच बार में निकाली गई रकम
पीड़िता ने जब अपनी पासबुक में एंट्री दर्ज कराई तब पता चला कि बैंक मैनेजर ने बैंक कर्मचारियों से मिलकर खाते से धोखाधड़ी कर 17 फरवरी 2020 को 21 हजार, 22 जुलाई को 15 हजार रुपये, नौ जून को चार हजार नौ सौ रुपये, 27 जुलाई को तीन हजार रुपये व 29 सितंबर 2020 को 20 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। जबकि पीड़िता के पास कोई डेबिट कार्ड भी नहीं है।