फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fourth accused Ankush also arrested in Balmukund murder case

Firozabad News: बालमुकुंद हत्याकांड में चौथा आरोपी अंकुश भी गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused Ankush also arrested in Balmukund murder case
बालमुकुंद हत्याकांड का आरोपी अंकुश। संवाद - फोटो : बालमुकुंद हत्याकांड का आरोपी अंकुश। संवाद
फिरोजाबाद। आगरा के ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चौथे आरोपी अंकुश को ककरऊ कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त कैंटर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि सभी चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस जल्द ही मजबूत चार्जशीट दाखिल कर कड़ी सजा दिलाने की तैयारी में है। पूछताछ में सामने आया कि 4 जनवरी को आरोपी नितिन ने बालमुकुंद को माल उतारते देख अपने पिता गजेंद्र, भाई अंकुश और चाचा पिंटू को बुलाया था, जिसके बाद ट्रांसपोर्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक का परिवार एसएसपी सौरभ दीक्षित से मिला। बालमुकुंद की पत्नी रूबी ने सुरक्षा की गुहार लगाई, वहीं बेटी रूपम ने परिवार की रोजी-रोटी के लिए पिता की पार्टनरशिप वाली कंपनी जय भवानी ट्रांसपोर्ट के फिरोजाबाद कार्यालय का संचालन खुद करने की मांग रखी। बेटी ने बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपी गजेंद्र ने धोखाधड़ी से आगरा में दूसरी कंपनी खोल ली थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने परिवार को कार्यालय की चाबी सौंप दी है। व्यापारियों का रुका हुआ माल बालमुकुंद के त्रयोदशी संस्कार के बाद दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन





यह थी वारदात

4 जनवरी को बालमुकुंद दुबे (45) निवासी महावीर नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा की उसके व्यापारिक साझेदार ठा. गजेंद्र सिंह निवासी ककरऊ कोठी, थाना उत्तर ने अपने बेटे नितिन, अंकुश और भाई पिंटू के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed