फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fourteen million spent , the water crisis continues

सवा करोड़ खर्च, फिर पानी का संकट बरकरार

Thu, 26 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 26 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
जनता को पानी मुहैया कराने के नाम सवा करोड़ की धनराशि खर्च करने के बाद भी पानी का संकट बरकरार है। जलनिगम द्वारा छारबाग में बनवाया गया एसपीटी (स्टेटिक प्रेशर टैंक) चालू नहीं हो सका। गर्मी के सीजन में पेयजल संकट को देखते हुए नगर निगम द्वारा एसपीटी चालू करने के लिए जलनिगम को पुन: रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन

सुहागनगरी में गर्मी के सीजन में पेयजल संकट बड़ी समस्या बनकर सामने आती है। पेयजल संकट को लेकर हर साल जनता द्वारा धरना प्रदर्शन, मार्ग जाम जैसे आंदोलन करने पड़ते हैं। शहर में व्याप्त पेयजल संकट को देखते हुए जलनिगम द्वारा छारबाग में एसपीटी (स्टेटिक प्रेशर टैंक) का निर्माण कराया गया है। स्टेटिक प्रेशर टैंक को भरने के लिए तीन नलकूप लगाए जाने थे, जिसमें अभी तक दो नलकूप ही स्थापित कराए जा सके हैं। एक नलकूप और स्थापित कराया जाना है। सवा करोड़ रुपये फुंकने के बाद भी एसपीटी चालू नहीं हो सका है। एसटीपी के माध्यम से आगरा गेट, गढ़ैया एवं संत नगर टंकी को भरे जाने का प्रावधान है। एसपीटी का निर्माण कार्य पूर्ण हुए आठ माह से अधिक समय हो गया है। वहीं गर्मी को देखते हुए नगर निगम अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नगर निगम द्वारा एसपीटी चालू कराने को जलनिगम को दो बार रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि जलनिगम के माध्यम से जल्द एसपीटी को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसपीटी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। धनराशि के अभाव में कुछ कार्य अधूरा है, जिसे जलनिगम को पत्र भेजकर जल्द पूर्ण कराने का कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed