फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fourlane will be made from the intersection of Deepa to the station road, will be beautified

Firozabad News: फोरलेन बनेगा दीपा के चौराहे से स्टेशन मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण

Fri, 28 Jul 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fourlane will be made from the intersection of Deepa to the station road, will be beautified

विज्ञापन

टूंडला। अब कुछ समय का इंतजार है। इसके बाद अगर आप टूंडला रेलवे स्टेशन आएंगे तो बदले हुए रूप में पाएंगे। फोरलेन चौड़ा मार्ग व सौंदर्यीकरण से विकसित पाएंगे। रेलवे स्टेशन मार्ग को चौड़ा करने के लिए रेलवे कोठियों की बाउंड्रीवाल तोड़कर फोरलेन किया जा रहा है। इससे न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में सुगमता होगी, अपितु देखने में भी काफी सुंदर लगेगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत टूंडला रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का खाका खींचा जा चुका है। हर एक एंगल पर अधिकारियों ने काफी विचार-विमर्श एवं इंजीनियरों से राय मसौदा करने के बाद स्टेशन के कायाकल्प के ब्लू प्रिंट के मुताबिक कार्य शुरू करा दिया है। ऐसे में अधिकारी अपनी इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं। स्टेशन के सर्कूलेटिंग एरिया से सिविल एरिया दीपा का चौराहे तक मार्ग को सीएनआई चर्च व फ्रेंड्स क्लब के दोनों ओर मार्ग को फोनलेन बनाया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोठियों के बाउंड्रीवॉल को तोड़ने के लिए मार्किंग की। इसके साथ ही निर्माण सामग्री को पहुंचाना शुरू कर दिया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले स्टेशन बनाने के लिए विकास में आने वाली सभी बाधाओं को बिना किसी रुकावट के समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोरलेन की जद में आएगा काली मां के मंदिर का कुछ हिस्सा

टूंडला। रेलवे स्टेशन तक बनाए जाने वाले फोरलेन मार्ग की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। जल्द ही रेलवे कोठियों की बाउंड्रीवाॅल को तोड़ा जाएगा। इसके साथ भारतीय स्टेट बैंक के समीप बने हुए काली मंदिर का भी कुछ हिस्सा इसकी जद में आ रहा है। रेल अधिकारियों के मुताबिक मंदिर के बाहरी हिस्से को हटाकर मंदिर को विकसित करते भव्य बनाया जाएगा।

चर्च व फ्रैंड्स क्लब के दोनों ओर 15-15 मीटर के बनेंगे मार्ग

टूंडला। रेल अधिकारियों ने अभी गत दिनों प्रयागराज के एडीआरएम इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं सीनियर डीईएन-4 के निरीक्षण के बाद स्टेशन मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने की बात बताई थी। रेल अधिकारियों ने बताया कि चर्च व फ्रेंड्स क्लब के दोनों ओर की रोड 15-15 मीटर चौड़ी की जाएंगी।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे योजना का शुभारंभ

टूंडला। देशभर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए शुरू की गई अमृत भारत योजना का कार्य को अमलीजामा पहचाने की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। रेल अधिकारियों की मानें तो आने वाले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ कार्य तीव्रगति से शुरू हो जाएगा।




अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जो भी विकास कार्य किए जा रहे आम जनता के हितों के लिए ही किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जो भी कार्य होगा अच्छा ही होगा। सभी व्यवधान न डालकर सहयोग करें।

अमित कुमार सिंह

जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed