{"_id":"6123e9358ebc3e7a012f9944","slug":"four-year-old-girl-resident-of-auraiya-dies-in-accident-firozabad-news-agr504756673","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया निवासी चार वर्षीय बालिका की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया निवासी चार वर्षीय बालिका की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पिता और भाई-बहन के साथ बाइक पर जा रही बालिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पिता और भाई-बहन घायल हो गए। हादसा सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत करहल मोड़ पर हुआ। दो घायलों का उपचार सैफई में तो एक का उपचार आगरा में चल रहा है।
औरैया जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव महातेपुर निवासी कामिनी (4) पुत्री प्रदीप कुमार, भाई आकाश (7), बहन दामिनी (10) व पिता के साथ अपनी बुआ सीमा निवासी शेरपुरा थाना सिरसागंज के यहां से बाइक से रविवार रात गांव वापस जा रही थी। बाइक सवार चारों लोग देर रात सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहल मोड़ के समीप पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चारों घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सिरसागंज पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां कामिनी की मौत हो गई। जबकि दामिनी, आकाश और पिता प्रदीप को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आकाश की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। जबकि प्रदीप और दामिनी को उपचार के लिए परिजन सैफई अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद्र कुमार का कहना है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।